RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल।

देहरादून/ उत्तराखंड 25 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में मिलेट मिशन पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जैविक खेती को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विजय कुमार यादव, दीपेन्द्र चौधरी, किसान यूनियन प्रतिनिधिमण्डल से पवन त्यागी, अजब सिंह, संदीप चौहान, विकेश वालियान, तालिब हसन एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:“जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

डेंगू के मामलों एवं रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थकों ने जनसंपर्क के दौरान किया भव्य स्वागत।

rktvnews

रायपुर : दूर हो जाती है उदासी, जब सास-बहू के खाते में आती है राशि।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप हर दिन करते है बड़हरा के विकास की बातें,सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की रखते है सोच: मनोज तिवारी

rktvnews

Leave a Comment