RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंडाडीह निवासी एसटीएफ के शहीद जवान गौतम कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव रंडाडीह पहुँचते ही माहौल गमगीन हो गया। शाहपुर के लाल गौतम कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया। शहीद की माता और छोटे भाई-बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। शाहपुर के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, भोजपुर जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बिहिया इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष बलराम यादव, मुखिया बीरबल सिंह, शिक्षक विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद गौतम कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नाम आखों  से विदाई की।

नक्सलियों के सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ में हुए शहीद

झारखंड के सिंहभूम जिले के तुंबा जंगल में नक्सलियों के सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ मे एसटीएफ के दरोगा अमित कुमार तथा हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गये। दरोगा अमित कुमार पलामू जिला के और हवलदार गौतम कुमार शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के रहने वाले हैं। हवलदार गौतम कुमार को उनके पिता स्व ज्वाला पासवान के नौकरी के दौरान हुई मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। स्व ज्वाला प्रसाद की वर्ष 2013 में मृत्यु हुई थी। गौतम कुमार की अनुकंपा के आधार पर वर्ष 2015 में एसटीएफ जवान के पद पर पदस्थापन हुई थी। गौतम कुमार झारखंड के जगुआरा में एसटीएफ के हवलदार के पद पर कार्यरत थे जो रांची जिला के अंतर्गत आता है।

परिवार का था कर्णधार

शहीद हवलदार गौतम कुमार चार भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। बहन रिंकू कुमारी, भाई गुलशन कुमार, युवराज, मोहित तथा माता धर्मशाला देवी रो-रो कर और बिलख कर कह रही हैं कि अब केकरा भरोसा जीअब ए बबुआ। शहीद गौतम कुमार परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पाॅच भाई बहनों में से किसी की भी शादी नहीं हुई थी।

राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्ठि

हवलदार शहीद गौतम कुमार की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। झारखंड पुलिस बल के एसटीएफ के इंस्पेक्टर रोहित कुमार, एसआई अशोक खलको, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बिहिया इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, ए एस आई राजेंद्र सिंह सहित पुलिस जवानों ने शहीद हवलदार गौतम कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई की। बक्सर के चरित्रवन घाट पर गार्डन ऑफ़ ऑनर और सलामी देने के बाद छोटे भाई मोहित कुमार ने मुखाग्नि दी।

Related posts

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

rktvnews

देवघर:विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:रमना मैदान पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने पर आम आदमी पार्टी का विरोध।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment