RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

बिहार विधान परिषद् के सभापति को मांग पत्र सौपतें वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा

RKTV NEWS/नरेंद्र सिंह,03 नवंबर। बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों को सामाजिक प्रतिनिधित्व देने के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विधान परिषद्,पटना के सभापति के माध्यम से एक मांगपत्र सौंपा।
सभापति को दिए अपने मांगपत्र में संजय वर्मा ने सूचित करते हुए बताया की बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति के गठन में सामाजिक आधार पर भेदभाव किया जाता है।इसमें 90 फीसदी से अधिक सदस्य सवर्ण (नव आरक्षित) जातियों के होते हैं इसकी वजह है की सभापति पद पर अधिक समय तक सवर्ण जाति के लोग ही रहे है।इसलिए गैरसवर्ण पत्रकारों के साथ भेद भाव किया जाता है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया की जाती आधारित जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर सवर्ण की आबादी 15 फीसदी है।इस लिहाज से सलाहकार समिति में इनकी 15 फीसदी से अधिक के प्रतिनिधित्व पर रोक लगाते हुए गैरसवर्ण की हिस्सेदारी 85 फीसदी की जाए।उन्होंने अगले वर्ष होने वाले प्रेस सलाहकार समिति के गठन में जातीय आधारित सामाजिक प्रतिनिधित्व करने का आग्रह भी किया है।

Related posts

सोशल मीडिया पर नेपाल का बड़ा ताला: लोगों की आवाज़ पर रोक या नियमों की ज़रूरत?

rktvnews

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे बातचीत की।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच।

rktvnews

छत्तीसगढ : सिर पर मटकी लेकर लंबे सफर से घोड़ाटोली के निवासियों को मिली निजात।

rktvnews

ट्रैफिक यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को साइबर क्राइम थाने की कमान।

rktvnews

Leave a Comment