RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 जनवरी।आज उपविकास आयुक्त देवघर पीयूष सिन्हा के अध्यक्षता में जिला में पेंशन से संबंधित मामलों के निराकरण एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में पेंशन अदालत (पेंशन लोक अदालत) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी/कार्यालय प्रधान, कर्मचारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा पेंशन अदालत के दौरान उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महालेखाकार कार्यालय की ओर से आयोजित पेंशन अदालत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी हैं। आगे उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित लंबित सभी मामलों का निपटारा ससमय सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अदालत का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की ओर से पेंशन, पारिवारिक पेंशन, सामान्य भविष्य निधि, ऋण संबंधी मामलों से संबंधित समय-समय पर जारी संशोधित नियमों अधिसूचनाओं तथा दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाना है तथा पेंशन भोगियों, अभिदाताओं द्वारा मौके पर रखी गई समस्याओं एवं विभागों में पूर्ण दस्तावेजों के अभाव के कारण लंबित मामलों का यथासंभव निपटारा किया जाना है। इसके अलावा कार्यशाला के दौरान पेंशन मामलों के निपटारे की प्रक्रिया, समाधान पोर्टल, लंबित प्रकरणों के कारण, दस्तावेज़ों में होने वाली सामान्य त्रुटियाँ तथा समयबद्ध निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों ने पेंशन अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव है। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, ए.जी कार्यालय रांची के अधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी देवघर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, यातायात प्रभारी देवघर, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:29 फरवरी को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का होगा कुशल प्रबंधन : चैतन्य प्रसाद

rktvnews

पटना:भाकपा (माले) के पूर्व राज्य सचिव कॉ. नंदकिशोर प्रसाद को म हागठबंधन, वाम दलों एवं विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

सतीश कौशिक के निधन पर हम पार्टी नेताओं ने जताया शोक कहा बहुमूल्य रतन को खो दिया।

rktvnews

रोहतास:विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एस.एस.टी. टीम द्वारा सघन जांच अभियान जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment