RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

देहरादून/उत्तराखंड 14 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखण्ड में भी एससी का दर्जा मिल सके इस संबंध में केंद्र को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव की कमियों को दूर करते हुए पुनः केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिन मनाया जा रहा है, जिससे हम अपने उन लाखों सेनानियों व परिवारजनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद कर सकें। उन्होंने कहा कि इस विभाजन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले कई सेनानियों व अन्य लोगों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था। यह दिन उन सभी की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। देश के बंटवारे ने सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव व मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया था।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु खत्री, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोड़ा, विधायक अरविंद पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:गंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी गांव गंगा ग्राम में शामिल होंगे: उप विकास आयुक्त

rktvnews

जिला स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

बागपत की युवा शक्ति ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में निकाली साइकिल रैली, राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:विश्व रक्तदाता दिवस पर कई संगठन एवं रक्तदान करने वाले 27 स्वैच्छिक रक्तदाता हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment