
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून।14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, भोजपुर जिला इकाई द्वारा संचालित रेड क्रॉस ब्लड सेंटर, आरा में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर दो बार तीन एवं चार बार रक्तदान करने को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आज 27 रक्तदान करनेवाले तथा के सफल आयोजन में साल भर सहयोग करनेवाले 15 संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
प्रमुख संस्थाओं में विहंगम योग संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ आरा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लायंस क्लब ऑफ आरा आधुनिक, प्रेरणा एक पहल फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्धार समिति सहित अन्य संस्थाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निबंधन पदाधिकारी सुश्री रुचि शर्मा उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय द्वारा भी एक दिन पूर्व आयोजित रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया था तथा भविष्य में एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना है। उन्होंने युवाओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करने की भावना की सराहना की।रक्तदान समिति के संरक्षक सह संयोजक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने रक्तदान की प्रक्रिया, उसके लाभ एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिकाधिक रक्तदान करने का आह्वान किया।
प्रेरणा फाउंडेशन के भुवन पांडे ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता व रक्तदान के लिए आगे बढ़ना लाभकारी होगा। आजीवन सदस्य सुनील पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रक्तदाताओं से अपील की कि वे अपने डोनर कार्ड का दुरुपयोग न होने दें तथा उसकी वास्तविक आवश्यकता की पुष्टि अवश्य करें।
इस अवसर पर मो मजहर हसनैन, अशोक शर्मा,राम कुमार सिंह, अवधेश पांडे, डॉ. विजय गुप्ता, कृष्ण माधव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, गुप्तेश्वर सिंह आदि रहे।अशोक शर्मा के धन्यवाद से समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
रक्तदान करने वालों में रुपाली कुमारी, राकेश कुमार तिवारी, बिट्टू कुमार, प्रिंस पासवान, अभिनव कुमार, रुपेश कुमार श्रीवास्तव, अमन कुमार, धनोज कुमार केवट, विशाल कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, रवि सिंह, सोनू कुमार सिंह, विकास कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, रवि नंदन सिंह, सुनील कुमार, अंकित कुमार सिंह सहित अन्य युवा शामिल रहे।
