RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विकास भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी!अच्छी चित्रकारी करने बालों को किया जाएगा सम्मानित।

बागपत /उत्तर प्रदेश 14 अगस्त। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया।उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है।
भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है।
जिस के क्रम में आज जनपद बागपत में विकास भवन सभागार में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी लगाई गई जिसका जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अवलोकन किया।
आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण बहुत ही सूक्ष्मता के 52 पेज के पोस्टर के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया , जिसमें बेसिक शिक्षा की छात्राओं ,अध्यापिका उन्हें भी पेंटिंग के माध्यम से विभाजन विभीषिका का प्रदर्शन किया जिलाधिकारी ने कहा प्रदर्शनी में जो अच्छी और एक संदेश देने वाली तस्वीरों में चित्रण किया गया है उन सभी को सम्मानित करने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए और उनका हौसला बढ़ाया जाए उन्होंने कहा आज के दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था।
आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक मौन पैदल यात्रा निकाली गई और कलेक्ट्रेट परिसर में 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।
जन-जन तक भारत-विभाजन की दुःखद स्मृतियों को पहुंचाने हेतु लगी प्रदर्शनी का जनपद के समस्त अधिकारियों व जन सामान्य ने विकास भवन सभागार में अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, डीसी एनआरएलएम वी पी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

rktvnews

हनुमानगढ़:फर्जी कूपन काटने पर एक श्री अन्नपूर्णा रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना राशि होगी वसूल।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ: हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने पहले ही साल में कई बड़े निर्णय लिए :दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

नीरज चोपड़ा प्रधानमंत्री से मिले।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment