RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पति की हत्या करने वाली पत्नी व ससुर गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अगस्त। बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के एक व्यक्ति चंद्रजीत साह की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं ससुर को गिरफ्तार किया है। 11 अगस्त 2023 को बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के भुटुल साह उर्फ मुन्ना साह के पुत्र चंद्रजीत साह की हत्या कर देने के आरोप में मृतक की पत्नी एवं ससुर बङक साह पेशर विश्वनाथ साह ने मृतक की माता से 6 व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी नावानगर थाना में दर्ज कराया गया। नावानगर थानाध्यक्ष द्वारा इस हत्याकांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से शुरू किया गया। वैज्ञानिक तकनीकी से एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक चंद्रजीत साह पेशर भुटुल साह उर्फ मुन्ना साह की हत्या उसके पत्नी के द्वारा खाना में जहर देकर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं ससुर बङक साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Related posts

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विलय की स्वीकृति।

rktvnews

आरा GRP और RPF ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता फ्लैग मार्च निकाला।

rktvnews

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में मालाबार-2023

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर : महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment