RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने डीएमएफटी, अनटाइड, एमपीलैड, एमएलए लैड एवं नीति आयोग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय करे पूर्ण।

भुगतान में देरी करने पर होगी कारवाई।

उपायुक्त ने की पीएम अभिम एवं 15वें वित्त आयोग से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)21 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी, अनटाइड, एमपीलैड, एमएलए लैड, पीएम अभिम, 15वें वित्त आयोग एवं नीति आयोग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा का बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भुगतान में देरी करने पर अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई करने की बात कही।
इसके अलावा बैठक में सर्वप्रथम नीति आयोग अन्तर्गत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के विकास से सम्बन्धित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है उसे पूरा करना सुनिश्चित करे। आगे समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के पीएम अभिम योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाया जाये और ससमय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरिके से पूर्ण करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की तिथि में परिवर्तन।

rktvnews

राजस्थान:अब पक्षियों के साथ कृष्ण मृग की अठखेलियों से आबाद हो रहा केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान! लगभग दो दशक के बाद कृष्ण मृग के शावक का हुआ जन्म।

rktvnews

भोजपुर:पुरे विश्व की सभी समस्याओं का उत्तर वेद में हैं:आचार्य धर्मेंद्र तिवारी

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम रामगढ़ जिला के आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ प्रकाशित।

rktvnews

भोजपुर:गिरधारी बने हम सेकुलर के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी।

rktvnews

बिहार महिला आयोग या अयोग्य?- निराला चौधरी

rktvnews

Leave a Comment