RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार HPV टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)30 मार्च।आज सदर अस्पताल, देवघर में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए HPV टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भी सहभागिता रही।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश भी दिए गए और टीकाकरण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अंत में जिला परिषद अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखा कर HPV जागरूकता रथ को रवाना किया।इस अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की, ताकि जिले में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Related posts

भोजपुर: विरोधियों को लगेगा 440 बोल्ट का झटका :विधायक रश्मि वर्मा

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत 19 वी संध्या में भजन संध्या एवं समूह नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

फिल्म ‘मंडली’ 54वें आईएफएफआई में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए कर रही प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

केजरीवाल की राह पर pk के पदचिन्ह।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता के मूल को सींचती और दृढ करती है‌: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment