RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया। “हमारा लोकनायक” पुस्तक का विमोचन भी किया।

देहरादून/उत्तराखंड 12 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “हमारा लोकनायक” पुस्तक का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नेगी ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं। उन्होंने लोकनायक पुस्तक के प्रकाशन को शानदार प्रयास बताते हुये कहा कि ऐसे सदप्रयास हमारी भावी पीढी को राज्य की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराने में मददगार होगी। इस अवसर पर पुस्तक के सम्पादक गणेश खुगसाल गणी, नन्द किशोर हटवाल, विश्वजीत नेगी, देवेश जोशी, बीना बेंजवाल, दिनेश शास्त्री, विपिन बलूनी, ओ.पी बेंजवाल के साथ ही बड़ी संख्या में संस्कृति व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:5 बिहार एनसीसी बटालियन आरा द्वारा रेडक्रास ब्लड बैंक में हुआ रक्तदान।

rktvnews

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

गढवा:मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्‍यान में रखते हुए एनसीटीई ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पर सीबीएसई के साथ एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment