RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व उप कमांडेंट आर के सिंह का निधन,जनमानस में शोक।

1965 और 1971 के युद्ध सहित सोमालिया में शांति दूत के रूप में दी थी सेवा।

रक्षा सेवाओं में अपने कर्तव्य निर्वहनता के लिए थे प्रसिद्द।

मूंछ वाले बाबा के नाम से आम जनमानस के बीच थे लोकप्रिय।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जून। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीमा सुरक्षा बल के 78 बटालियन के पूर्व उप कमांडेंट रहें आर के सिंह का निधन इलाज के दौरान पटना के हाइटेक हॉस्पिटल में 14 जनवरी की रात्रि 11 बजे के आस पास हो गया।
1965 और 1971 के युद्ध और सोमालिया में शांतिदूत के रूप में सेवा देने वाले भोजपुर जिले के मसाढ़ गांव के पूर्व उप कमांडेंट राज किशोर सिंह (आर के सिंह) ने शनिवार को नियमित रूप से आरा क्लब में टेनिस खेलने जाने के दौरान अपने आपको स्वास्थ्य के रूप से असहज महसूस किया। जिन्हें इलाज हेतु दानापुर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को ही उन्होंने 89 वर्ष की अवस्था में रात्रि लगभग 11 बजे अपनी अंतिम सांसे ली।
विदित हो कि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित स्व सिंह आरा क्लब के पूर्व सचिव रह चुके थे।महान स्वतंत्रता सेनानी स्व योगेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व कमांडेंट राज किशोर सिंह रक्षा सेवा के दौरान अपने कर्तव्य निर्वहनता के लिए ख्याति प्राप्त थे और मूंछ वाले बाबा के नाम से भी प्रसिद्द थे। स्व सिंह का अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ बक्सर के चरित्र वन में रविवार को किया गया जहां भोजपुर और बक्सर जिले के रक्षा सेवाओं में कार्यरत एवं सेवानिवृत अधिकारियों ,जवानों सहित बौद्धिक जगत के कई गणमान्यों की उपस्थिति में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
स्व सिंह के निधन पर मसाढ़ की ग्रामीण जनता,आरा क्लब से जुड़े गणमान्यों,रक्षा सेवाओं के अधिकारियों एवं जवानों सहित बौद्धिक जगत के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ भोजपुर के जिला अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह,अजय सिंह,समाज सेविका डॉ जया जैन,सीनियर सिटीजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, डॉ एस के विष्णु,पुष्पेंद्र नारायण सिंह (जमीरा) प्रो डॉ किरण कुमारी, सजला सिन्हा,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ के डी सिंह आदि है।

Related posts

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्मू के बाढ़ प्रभावित किसानों से मिले, खेतों में जाकर नुकसान का जायज़ा लिया।

rktvnews

फर्जी गुरु पढ़ा रहे बच्चों को नैतिकता का पाठ🤪राज्य सरकार और निगरानी विभाग सख्त।

rktvnews

हनुमानगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में आमजन को दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी!सांसद ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:डब्लू.आई.टी.आई में भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी हेतु सेमिनार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:माले के राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन का चुनाव सम्पन्न, 16 से 18 मई तक दरभंगा के लहेरिया सराय में होगा सम्मेलन!

rktvnews

Leave a Comment