RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर 12 अगस्त।स्वामी विवेकानंद रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, गोढ़ना रोड आरा में आज डॉ विमल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 612 छात्रों एवं 120 अभिभावकों एवं 32 विद्यालय के कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांचोंउपरांत चिकित्सकों के द्वारा परामर्श के साथ दवाइयां भी वितरित की गई। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ विजय कुमार ,डॉक्टर असमीना परवीन, डॉक्टर श्रीनल सुशांत शांडिल्य ,डॉ आदित्य नारायण ,पी आर गुप्ता एवं अस्पताल के अन्य चिकित्सक और कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में शामिल चिकित्सक दल का विद्यालय की प्राचार्य सह सचिव रचना सिंह ने स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।स्वास्थ्य शिविर पश्चात का चिकित्सकों को एवं चिकित्सा दल के अन्य कर्मियों को स्मृति और सम्मानस्वरूप स्वामी विवेकानंद का चित्र प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में अभिभावकों एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related posts

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

rktvnews

भोजपुर : मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से व्यक्त की गहरी संवेदना! न्याय दिलाने का दिया आश्वासन।

rktvnews

हनुमानगढ़:युवा और विकसित भारत थीम पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर!भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रलय के बाद केवल एकमात्र श्रीमन नारायण रहते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर के आरा में भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद मीना सिंह ने फहराया भाजपा झंडा ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment