RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 मई।आज राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिक्किम के छात्रों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने प्रतिभाग करते हुए पूरे उत्तराखण्ड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है जो अपनी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विविधताओं में एकता ही हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता है। छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखें और एक प्रगतिशील एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है।

Related posts

हनुमानगढ़:केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

आरपीएफ आरा ने चोरी मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा दर्ज किया केस।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज राहत सामग्री के साथ रवाना हुए।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 75वें संविधान दिवस से पूर्व माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पदयात्रा निकाली।

rktvnews

Leave a Comment