RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

आरा नगर निगम है नरक निगम: क्यामुद्दीन अंसारी

आशा थी की मिल्की अनाईठ की गंदगी और जल जमाव की समस्या प्रधानमंत्री के स्वच्छता पखवाड़े अभियान में साफ हो जायेगी लेकिन नगर निगम सहित जिले के अधिकारियों से मिन्नत के बाद समस्या यथावत: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 7 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान मे कहा कि आरा नगर निगम नरक निगम है।यहां के नगर आयुक्त और मेयर को आरा की साफ-सफाई से कोई मतलब नहीं है।
बल्कि मजदूरों की मजदूरी मे कैसे कटौती हो,योजनाओं मे कमिशन खोरी मे हिस्सेदारी मे बटवारा कितना हो इसी मे उलझे रहते है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बड़े तामझाम से एक माह पहले आयुक्त और मेयर मिल्की अनाईठ का दौरा किए थे और आश्वासन दिया था कि शीघ्र मिल्की अनाईठ के जलजमाव व किचड़ को साफ कर दिया जायेगा लेकिन आज एक माह हो गया,डी.एम,एस.डी.ओ.,नगर आयुक्त और मेयर के पास लाख मिन्नत और अरजी लगाने के बाद भी यहां कि गंदगी की सफाई नहीं हो पा रही है।

क्यामुद्दीन अंसारी द्वारा साझा की गई मिल्की अनाईठ की गन्दगी और जल जमाव की आज की तस्वीरें

भाकपा माले नेता ने कहा कि स्वछता अभियान के शुरु होने पर एक उम्मीद जगी थी कि मिल्की अनाईठ का गंदगी, कचड़ा साफ हो जायेगा पर मोदी जी के स्वछता अभियान के 7वें दिन लगने लगा है कि अनाईठ मिल्की मुहल्ला वासियों को सड़क पर लगे जलजमाव व किचड़ से मुक्ति नहीं मिलेगी।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि 10 तारिख को उप-मुख्यमंत्री आरा आ रहे है इसकी शिकायत माननीय नेता तेजस्वी यादव जी से की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:लोकोत्सव के रूप में मनाई जायेगी लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के कवरत्ती में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

rktvnews

वैशाली: डीएम ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर:नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बड़हरा विधायक ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment