RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

एसएमएस स्टेडियम में हुआ स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का पूर्वाभ्यास।

जयपुर/राजस्थान 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास शनिवार को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रस्तुत किये जाने वाले परेड, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुलिस व लोक कलाकारों के देश भक्ति के कार्यक्रम, बैंड वादन, राजस्थानी नृत्य आदि का पूर्वाभ्यास किया गया।
समारोह में प्रस्तुत किये देशभक्ति से ओत पोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गयी। पुलिस जवानों ने अद्भुत साहस के साथ रोमांचकारी प्रदर्शन किया। इस दौरान गृह विभाग के सचिव आनंद कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव दिनेश कुमार एवं विशिष्ठ सचिव शैली किशनानी, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गोपालगंज:हाथीपांव जैसी बीमारी से बचाव के लिए खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा:एसीएमओ

rktvnews

“पहलगाम का सच: दुश्मन बाहर है, लड़ाई घर के भीतर”???

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया तरारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में भगवान महावीर की जयंती पर सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

लखनऊ में खुला निकोबार का नया स्टोर, भारतीय विरासत को देगा नया रूप।

rktvnews

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

rktvnews

Leave a Comment