RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

संविदा कर्मी कार्य न करें तो उन पर की जाए कार्यवाही:जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह

बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सी एम ओ कार्यलय सभागार में पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके क्रम में 21 जून 2023 को पहली डी एच् एस की बैठक हुई थी जिसमे से 22 बिंदुओं पर निर्देश दिए जिसका संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोई अनुपालन नही किया जिसमें जिलाधिकारी ने पांच बिंदु ही देखे जिन पर कोई भी पूर्व में दिए गए निर्देशों का कोई अनुपालन नहीं हुआ ना ही कोई कार्यवाही हुई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के दायित्व के प्रति लापरवाही को देखते हुए जिला अधिकारी ने बैठक को स्थगित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व की बैठक का कोई अनुपालन नहीं होगा बैठक करना संभव नहीं है।उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि जनता के स्वास्थ्य लाभ के लिए शत प्रतिशत अनुपालन होना चाहिए स्वास्थ्य लाभ देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद मलिक ने अपने दायित्वों का शत प्रतिशत अनुपालन नहीं किया और उन्होंने विभाग के साथ झूठी और फर्जी सूचनाओं का आदान प्रदान किया जिसके कारण उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके निलंबन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए और उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा चिकित्सक अपना कार्य सेवा भाव के साथ और अच्छा करें उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता जनपद में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य देना है। जिलाधिकारी ने कहा योजनाओं के अंतर्गत आम व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सकता है और उसे अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकता है उनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए स्वास्थ्य विभाग में डिस्टिक कोऑर्डिनेटर ,डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ,सी एच ओ भी अन्य कार्यों में योजनाओं के अलावा सहयोग करें जिससे कि हमारे जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक हो सके और व्यक्ति को उसका लाभ प्राप्त हो ।
जिलाधिकारी ने कहा जो संविदा कर्मी अच्छा कार्य नहीं कर रहे हैं और अपने दायित्वों के प्रति सचेत नहीं है ईमानदार नहीं है ऐसे कर्मियों को चिन्हित करते हुए उन पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, सीएमएस सुमन चौधरी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभाष राजपूत सहित आदि अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड’ के लिए एचएएल के साथ 2,890 करोड़ रुपये से भी अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

सी-विजिल एप पर कोई भी नागरिक कर सकते हैं आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

भाकपा-माले ने भोजपुरी के सेक्सपियर भिखारी ठाकुर के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने की जिले के पत्रकारों संग बैठक,जिले की समस्याओं को ले किया विचार विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment