RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाकपा-माले ने भोजपुरी के सेक्सपियर भिखारी ठाकुर के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

आरा/ भोजपुर 18 दिसंबर।भाकपा-माले ने भोजपुरी के सेक्सपियर लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का 136 वां‌ जन्मदिवस मनाया!इस दौरान आरा बस स्टैंड स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया!
इस दौरान भाकपा-माले माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि समाजिक गैर बराबरी,ऊंच-नीच भेदभाव और महिला उत्पीडन के खिलाफ उन्होंने अपने नाटक के छोटे पर्दे के माध्यम से दूर करने की कोशिश की और अपनी जिंदगी को लगा दी!उन्हीं के वजह से आज भोजपुरी भाषा और बोली राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहचान बनी और पूरे देश-दुनिया में लोगों ने जाना की भोजपुरी बोली भी बहुत सुंदर और मिठास होता है जिसमें अपनापन का सबसे ज्यादा बोध होता है!आगे भाकपा-माले ने भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवीं सूची शामिल करने की मांग की है!जन्मदिवस कार्यक्रम में दौरान माल्यार्पण करने वालों में भाकपा-माले के आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम के अलावा कमेटी सदस्य अभय कुशवाहा,इंनौस जिलाध्क्ष निरंजन केसरी,नगर कमेटी सदस्य रौशन कुशवाहा,भोजपुर व्यवसायी संघ के नेता बब्लू गुप्ता,धनंजय कुमार,राहुल गुप्ता,राकेश कुमार शामिल थे।

Related posts

गौरी,शंकरजी का पूजन व तिलकोत्सव संपन्न, विवाह संस्कार है सौदा नहीं : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राजस्थान:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित बीएलओ निलंबित।

rktvnews

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

राजस्थान:राधास्वामी ब्यास के सत्संग में पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ में धुम धाम से हुई देव शिल्पी की पूजा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया जिला स्वीप लोगो और जिला स्वीप सॉन्ग का अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment