RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड’ के लिए एचएएल के साथ 2,890 करोड़ रुपये से भी अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली15 मार्च।रक्षा मंत्रालय ने 2,890 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना के लिए संबंधित उपकरणों सहित 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड (एमएलयू)’ के लिए 15 मार्च, 2024 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
डोर्नियर विमान के ‘एमएलयू’ में अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम और प्राइमरी रोल सेंसर को शामिल करने के लिए इसका अपग्रेड करना शामिल है। इस अपग्रेड या उन्नयन से भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान की परिचालन क्षमता काफी अधिक बढ़ जाएगी जिससे समुद्र की निगरानी, तटों की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक खुफिया और समुद्री सुरक्षा करने वाले बुनियादी कार्य भी पूरे किए जा सकेंगे। इसके अलावा, यह अपग्रेड हो जाने पर भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान खोज और बचाव कार्य, चिकित्सा/हताहतों की निकासी और संचार संपर्क जैसे अन्‍य कार्य भी पूरे कर सकेंगे।
25 डोर्नियर विमानों के मिड लाइफ अपग्रेड (एमएलयू) से इसके 6.5 साल की कार्यान्वयन अवधि के दौरान रोजगार के रूप में 1.8 लाख मानव दिवस सृजित होने की संभावना है। स्वदेश में होने वाले इस अपग्रेड या उन्नयन में स्वदेशी स्रोतों की ओर से प्रमुख प्रणालियों और उपकरणों की आपूर्ति होना शामिल है, अत: इससे भारत सरकार की ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के अनुरूप रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ में व्‍यापक योगदान होगा।

Related posts

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई को विधानसभा मार्च की तैयारी के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

झारखंड:आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा।

rktvnews

पूर्णिया एसपी द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइलों को वास्तविक धारकों को सौंपा गया।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली।

rktvnews

Leave a Comment