RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में भारत स्काउड गाइड का 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

नवादा/बिहार 11 अगस्त। नगर परिषद क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्यालय प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में 10 अगस्त को भारत स्काउड गाईड का 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी ने स्काउट एण्ड गाइड का झंडा फहराकर शुभारम्भ किया। स्काउट एण्ड गाइड कार्यक्रम में विद्यालय की 13 टीमों कुल 160 छात्राओं के द्वारा सहभागिता की गई। सभी छात्राएं ने अपने-अपने टीमों के माध्यम से प्रतिनिधित्व किया। सभी छात्राएं अनुशासित होकर बड़े ही आकर्षक ढ़ंग से बैंड पार्टी के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीआरओ ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन का महत्व हमारे जीवन में काफी है। सभी क्षेत्रों में अनुशासन का अनुपालन हमलोग करते हैं। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए मानसिक कार्य के साथ-साथ शारीरिक कार्य का महत्व है। स्काउट एण्ड गाइड के माध्यम से आम जनता की सेवा एवं देश रक्षा करने का अवसर प्राप्त होता है।
जल जीवन हरियाली बिहार सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से सभी जीवों का जीवन जुड़ा हुआ है। पृथ्वी की रक्षा करने के लिए सभी जिलेवासियों को प्रत्येक साल दो-दो पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित और स्वास्थ्यवर्द्धक रहेगा । बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इसके माध्यम से हम जीवन में काफी उॅचाई तक पहुंच सकते हैं। बुरे संगति से बचने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। अपने जीवन में सार्थक रूप से परिश्रम करते हुए योग्य नागरिक बनने के लिए मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, स्काउट एण्ड गाइड की शिक्षिका मंजु कुमारी, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार, स्काउड गाइड के प्रतिनिधि ने भी अपना-अपना संदेश छात्राओं को दिये। इस अवसर पर स्काउट एण्ड गाइड की छात्राओं के द्वारा स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन अपने हाथों से बनाया गया जिसको अतिथियों ने काफी सराहा।

Related posts

समाचारपत्रों की समस्याओं के समाधान पर केंद्र गंभीर।

rktvnews

वैशाली:राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालिका) खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

आईआईटी की तर्ज पर मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज विकसित किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गदही -उललू समलैंगिक विवाह विवादास्पद होने के कारण अगले वर्ष तक के लिए स्थगित😂

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ा गांव के पंचायत सचिवालय व निर्माणाधीन जन सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने बाघिन एस-2 (राजमाता) को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment