RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बिहार: भोजपुर:”नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।28 अक्टूबर, को जगजीवन कॉलेज, आरा के सेमिनार हॉल में “नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन” विषय पर नेहरू युवा केंद्र ,भोजपुर एवं एनएसएस,इकाई जगजीवन कॉलेज, आरा के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो( डॉ) आभा सिंह तथा मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष ने किया।इस कार्यक्रम में डॉ प्रवीण कुमार सिंहा एनसीडीओ, सदर अस्पताल, आरा अंजना कुमारी,एडीएसडब्लू, भोजपुर एवं निकिता सिंह जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र, भोजपुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत शॉल एवं बुके देकर किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन एवं अन्य तमाम प्रकार की नशा आज एक ऐसी गंभीर सामाजिक समस्या है, जो हमारे समाज को विशेष तौर पर युवा पीढ़ी को भीतर ही भीतर खोखला कर रही है। नशीली पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित फिर भी इसका उपयोग हर जगह हो रहा है,जो चिंतनीय है।इसके प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। सदर अस्पताल, आरा से आए डॉ प्रवीण कुमार ने पीपीटी के माध्यम से नशीली दवा, मादक द्रव्य,तम्बाकू,शराब आदि के हमारे आदतों में सुमार होने की प्रारंम्भिक प्रक्रिया,फिर नशा की लत, उसके कारण ,और उससे होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया। इसके अलावा अंजना कुमारी और निकिता सिंह ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे और सभागार में उपस्थित शिक्षकों,एवं छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति सजग और जागरूक किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मियों एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- असहाय और जरूरतमंद वर्ग को मिली संजीवनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तस्करी की गई कलाकृतियों की वापसी के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।

rktvnews

चंद्रयान के नाम पर डीलर गटक गए लाभुकों का अनाज शीर्षक के दैनिक अखवार में प्रकाशित भ्रामक खबर को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी हुए सख्त।

rktvnews

भोपाल:44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

भारतीय राजनीति की ‘मिसाल जोड़ियां’ ।

rktvnews

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

rktvnews

Leave a Comment