RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 30 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। श्री सिंधिया ने पहली बार वर्ष 1971 में 26 वर्ष की आयु में चुनाव जीता। उन्होंने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन, पर्यटन और मानव संसाधन विकास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों को बखूबी निभाया। वे 1990 से 1993 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। उनका 30 सितंबर 2001 को असामयिक निधन हो गया।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

भारत को समग्र विकास के उत्कर्ष तक ले जाएँ : राष्ट्रपति

rktvnews

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें महिलाएं:स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डा सविता रुंगटा

rktvnews

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

रांची:राष्ट्रीय पुस्तक मेला- पुस्तकें ज्ञान की संवाहिका हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment