RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मनचले की गोली की शिकार छात्रा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधी मण्डल!परिजनों से मिल जताया दुःख , न्याय का दिया आश्वासन।

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

बिहार में अपराधियों का बढ़ रहा मनोबल ,प्रशासनिक विवशता जंगलराज को करती है प्रदर्शित:दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में स्थानीय महदेवा रोड निवासी 9 वी कक्षा की छात्रा जो मनचलों द्वारा गोली की शिकार हुई थी जिसका ईलाज एक निजी नर्सिंग होम चल रहा है के परिजनों से भेंट कर ईलाज की जानकारी प्राप्त की और प्रशासन से मांग कि अविलम्ब घटना में संलिप्त अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी हो ।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है और प्रशासन मुक दर्शक बना है ।लगता है पुनः बिहार एक बार जंगलराज की ओर बढ़ रहा है क्योंकि अपराधियों को सत्ता से संरक्षण प्राप्त है जिससे प्रशासन भी उन पर कार्रवाई करने में अपने आप को अक्षम महसूस कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप निर्भिक होकर अपराधी आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तत्काल अपराधियो की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ,उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिभु जैन, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक शम्भू नाथ प्रसाद,अजय गुप्ता, रामदिनेश यादव, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:ट्रांसफारमर से बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ने से खेती-किसानी चौपट : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने किया आयरलैंड की पार्लियामेंट का अवलोकन।

rktvnews

व्यंग्य 🤪 नान बायोलॉजिकल जी का पेड़ अभियान।

rktvnews

मोतीहारी:माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

28 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विशेष बच्चों में’जीवन-यापन-योग्यता’और सामाजिक सरोकार विकसित करना बड़ी चुनौती!तीन दिवसीय सतत पुनर्वास प्रशिक्षण-कार्यशाला के उद्घाटन पर विशेषज्ञों ने किए विचार-मंथन।

rktvnews

Leave a Comment