RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा डीएम ने किया विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण।

नवादा/बिहार 09 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज नवादा के भीआईपी मुहल्ले में स्थित विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के 03 बड़े कमरे में 08 छोटे-छोटे बच्चे थे। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी विकास पाण्डेय ने बताया कि एक बच्चे को हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं जो खिलौने से आपस में खेल रहे थे। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्यार किया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, बच्चों का ठीक ढ़ंग से परवरिस करना हमलोग का कर्तव्य है। बिहार सरकार के द्वारा बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होंने कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिये कि सभी बच्चों की सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा दूध ,आवश्यक दवाएं आदि का ख्याल रखें और ससमय भोजन उपलब्ध करायें। किसी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के समय मुख्यालय डीएसपी, डीपीआरओ, सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलना चाहिए आयुष्मान बीमा योजना का लाभ:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

17 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विश्व साईकिल दिवस से विश्व पर्यावरण दिवस तक तीन दिवसीय विशेष स्वीप अभियान होगा संचालित।

rktvnews

दरभंगा:संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक!08 से 12 नवम्बर तक चलेगा चुनाव पाठशाला।

rktvnews

राजस्थान: प्रधानमंत्री ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को।

rktvnews

Leave a Comment