RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्व विधायक शिवेश राम को भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली कमान।

पूर्व विधायक शिवेश राम (बाएं) और प्रदेश प्रवक्त्ता संतोष पाठक (फाइल फोटो)

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)09 अगस्त।बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियो की घोषणा की गई। पदाधिकारियो की सूची मे भोजपुर जिला के दो नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। पहली बार भोजपुर जिला से प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व अगिआंव के पूर्व विधायक शिवेश कुमार को दिया गया है। वही जगदीशपुर निवासी तेज-तर्रार नेता संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक संतोष पाठक प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे थे।
द्वय नेताओ को बिहार भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बनने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओ और कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगो ने दोनो नेताओं से मिलकर और मोबाइल द्वारा बधाई दी।

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनो नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व देने पर भोजपुर जिला के कार्यकताओ का मान- सम्मान बढा़ है। पहली बार जिले से किसी को महामंत्री बनाया गया है,जो हमे गर्व महसुस कराता है।एक दलित समुदाय के नेता को महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिलने पर राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहना है कि भाजपा एक पार्टी नही परिवार हैऔर परिवार मे सभी को सम्मान मिलता है। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलनेवाली पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके साथ ही सभी नवमनोनीत पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
बधाई देने वालो मे सांसद राजकुमार सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय टाईगर,मुनी देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यनाथ सिंह, कौशल विद्यार्थी, विजय सिंह,हरेन्द्र पांडे,सीडी शर्मा,भुवर ओझा, सूर्यभान सिंह,अशोक शर्मा, ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा, मीरा यादव,कौशल यादव,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,प्रेम पंकज ललन,नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा,मधु मिश्रा,अरविन्द पांडेय,विनय बेलाउर, रानी राय,संतोष चंद्रवंशी,किरण पासवान,सुनील कुमार,संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,धीरज सिंह,संतोष सिंह,निलेश जैन,आनंद गोपाल पंडित, संतोष तिवारी, राहुल सिंह,ओंकार पांडेय,विभु जैन,ममता सिंह,विद्यासागर पांडेय,रितुराज, विजय पासवान, शेख कलामुद्दीन,शंभु चौरसिया, अजय सिंह, अमरेन्द्र शक्रवार, शंभू प्रसाद,अजय गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग, मंडल पदाधिकारी और जिले भर के कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर: पहाड़ों वाली काली मंदिर में देवी जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र शक्ति के वीकेएसविश्विद्यालय अध्यक्ष बने भुवन पांडेय!

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने ओडिसा रेल हादसे के मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

rktvnews

बिहार: बक्सर: प्रखंड कार्यालय चौसा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का औपचारिक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया

rktvnews

राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालय मणिपुर और मद्रास के न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment