RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

बड़हरा/भोजपुर 04 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से करजा मध्यविद्यालय, बखोरापुर के पास सबलपुर बघौली और सरैया यादव टोली में योग शिविर का आयोजन ऑगंनबाड़ी संचालिका व सुधा कुमारी की उपस्थिति मेंकिया गया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने योग प्रशिक्षण के दौरान रोगानुसार जड़ी-बूटियों का परिचय करते हुए कहे कि हमारे खेतो प्राकृतिक रुप से औषधियों की कोई कमी समयानुसार नहीं होता हैं।अपने घरो के आस-पास सकारात्मक प्रभाव देने वाले औषधीय पौधे लगाने चाहिए।तुलसी-मडुआ तुलसी,नगरमोथा,गिलोय,पारिजात,गुलाब,गेन्दा का फूल,एलोवेरा,पुदीना,पान के पत्ता,आवला, हड़जोड़,कढ़ि नीम,बकायन,नागदोन,भृगराज(भागरा-भेगरियाँ),गजपूर्णा आदि छोटे-बड़े पौधारोपण करने चाहिए।
वही इन्होंने सन्धिवात से ग्रसित लोगो के कष्ट दूर करने के लिए पैरों के लिए,टखनों के लिए,घुटनों के लिए,जङ्घा की सन्धियों के लिए,तितली(बटर फ्लाई),हाथों के लिए,कलाई के लिए, कोहनियों के लिए,कन्धों के लिए,ग्रीवा के लिए,जबड़े के लिए,दाँतों के लिए, कटिप्रदेश के व्यायाम-चक्की चलाना,नौका व्यायाम, कटि चालन व पवनमुक्तासन में लुढ़कना आदि सूक्ष्म व्यायाम जो दण्डासन या सुखासन बैठ कर किया जाने वाला व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

03 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अक्टूबर 24

rktvnews

उत्तराखंड:डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जोरों पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment