RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटरी क्लब ऑफ आरा के 40 सदस्यों ने किया रक्तदान।

पीड़ितों की सेवा ही लक्ष्य: रो. रामकुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।1 जुलाई को नए सत्र के संचालन और चिकित्सक दिवस पर रोटरी क्लब आरा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रो.रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर आरा पर किया गया। जिसमें कुल 40 सदस्यों ने रक्तदान कर नए सत्र की शुरुआत पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बहुत ही बेहतर ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर बी एन यादव,डा बी पी सिंह डा निर्मल कुमार सिंह,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, क्लब के अध्यक्ष रो रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे ,डॉक्टर मनीष कुमार आदि द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर बी यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे ही सामाजिक संगठनों और सदस्यों के रक्तदान से ब्लड बैंक समृद्ध हो रहा है तो दूसरी तरफ अधिक से अधिक मरीजों का जान बचाई जा रही है ।इसमें सबसे बड़ी भूमिका रक्तदान दाताओं की है।अभी तीन ब्लड डोनेशन कैंप लगने जा रहे हैं।नए अध्यक्ष रो रामकुमार सिंह द्वारा निर्धारित रक्तदान शिविर में उपस्थित सदस्यों और उनका उत्साह मेरे हौसले को बढ़ावा है। एक प्रश्न के जवाब में इन्होंने बताया कि यह मेरा मेरे कार्यकाल में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच दवा वितरण के साथ, कई सुरक्षित स्थानों पर पौधारोपण, जल संरक्षण, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन, शिशु एवं महिला के लिए अतिरिक्त कार्यक्रम, रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से हाथ में छेद वाले बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन आदि कार्यक्रम निर्धारित है। इसके साथ रोटरी इंटरनेशनल क्लब्स से संबंध रखते हुए अन्य निर्धारित कार्यक्रम को भी सफलीभूत करेंगे। इन्होंने बताया कि मेरे साथ सचिव के रूप में निशीकांत कुमार ,कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सहित सभी क्लब के सदस्य सक्रियता से लगे हुए हैं। रो अवधेश पांडे एवं पप्पू सिंह का विशेष योगदान है।
विशेष उपस्थिति में नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के रुंगटा,डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल डॉ मनीष कुमार सबने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती है।
प्रमुख उपस्थिति में पूर्व एमएलसी लाल दास राय डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला अशोक शर्मा जी हरेंद्र प्रसाद सिंह संजीव गुप्ता पंकज प्रभाकर मनोज कुमार सिंह अवधेश कुमार पांडे आदि रहे। सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
रक्तदान करने वालों में नीरज कुमार ब्रह्मदेव शर्मा डॉक्टर मनीष कुमार इंद्र राज अर्जुन तिवारी अमित कुमार प्रवीण कुमार सिंह मिथिलेश सिंह मनजीत आनंद वेद प्रकाश गुप्ता दीपक कुमार संजय कुमार प्रिंस कुमार नारायण दत्त तिवारी अभिषेक कुमार चौधरी उमाशंकर अशोक कुमार निशांत कुमार विभोर जैन पंकज कुमार साकेत बिहारी, निशीकांत कुमार किरणकांत संत कुमार आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद रोटेरियन अवधेश कुमार पांडे ने किया।

Related posts

भोजपुर एसपी द्वारा लगाया गया बड़हरा थाना में जनता दरबार।

rktvnews

महाराजा लॉ कॉलेज,आरा के पूर्व प्रोफेसर सह अधिवक्ता नर्मदेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन।अधिवक्ता जगत में शोक।

rktvnews

भोजपुर: अमीरकी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ़ AISA और RYA का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

पटना:गीता को जीवन में उतारने वाले आदर्श साहित्यकार थे ‘जगतबंधु’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

रामगढ़:सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गुडविल मिशन विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी, विद्यालय को किया गया सील।

rktvnews

Leave a Comment