RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

बड़हरा/भोजपुर 02 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के माध्यम से करजा मध्यविद्यालय, बखोरापुर के पास सबलपुर बघौली और सरैया-बभनगावा के संत रविदास मंदिर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। सबलपुर बघौली में वार्ड पार्षद सनजीत राज ने योग शिविर का नेतृत्व किये । योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने योग प्रशिक्षण के कहा कि योग के महत्व को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महसूस किया जा चुका है।अधिकांश योग छात्र और योग साधक योग के गहन समझ और दार्शनिक आधार और योग अभ्यासों की ओर अग्रसर हो रहे है।यह दिखाने के लिए कि कैसे योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित करता है।सार रुप में कहें तो योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।यह स्वस्थ जीवन की कला एवं विज्ञान है।यह व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतनता के साथ एकाकार कर देता है।ब्रह्मांड में जो कुछ भी है वह परमाणु का प्रकटीकरण मात्र है।जिसने योग में इस अस्तित्व के एकत्व का अनुभव कर लिया है,उसे योगी कहा जाता है,योगी पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर मुक्तावस्था को प्राप्त करता है।इसे ही मुक्ती,निर्वाण,कैवल्य या मोक्ष कहा जाता है।योग आन्तरिक विज्ञान है जिसके माध्यम से मनुष्य शरीर एवं मन के बीच सामंजस्य स्थापित कर आत्म साक्षात्कार कराता है।योगाभ्यास साधना का उदेश्य सभी त्रिविध प्रकार के दुःखों से आत्यंतिक निवृत्ति प्राप्त करना है,जिससे प्रत्येक व्यक्ति जीवन में पूर्ण स्वतंत्रता तथा स्वास्थ्य, प्रसन्नता एवं सामंजस्य का अनुभव कर सके।

Related posts

बिहार में मतदाता सूची के मसौदे में 7,89,69,844 मतदाताओं में से 6,60,67,208 को शामिल किया जाएगा, 11 दिन शेष।

rktvnews

भोजपुर:महासंघ के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धरना जारी!मांग पूरा होने पर ही वार्ता संभव:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जांगी ग्राम कोरी के बिरहोर टोला का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण का हुआ है अद्भुत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राज्यमंत्री ने किया फसाड लाइटिंग कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment