RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महासंघ के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धरना जारी!मांग पूरा होने पर ही वार्ता संभव:चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 अक्टूबर।बिहार राज्य  विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज 13 अक्टूबर को मुख्यालय पर धरना स्थल पर कर्मी डटे रहे। कर्मचारियों में इस बात पर उबाल है कि हर बार विश्वविद्यालय प्रशासन बातों में उलझा कर समझौता कर लेता है और फिर बाद में मुकर जाता है। कल भी वार्ता में यही देखने को मिला।
प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि धरना स्थल पर सभी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सहमति जताई गई लेकिन जो समझौता प्रपत्र तैयार होकर सिग्नेचर होकर आया उसके बातों में भिन्नता पाई गई। जिसे कर्मचारियों ने सीरियस से खारिज कर दिया और धरना चलाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने बताया कि अब पुरानी गलती को नहीं दोहराया जाएगा बल्कि मांग पूरा होने के बाद ही वार्ता की जाएगी। श्री प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी लंबी लड़ाई के लिए मन बना चुके हैं जो भी होगा देखा जाएगा।
धरने पर चितरंजन प्रसाद सिंह, पवन कुमार, शेखर कुमार, उदय शंकर ओझा, नागेन्द्र सिंह यादव, उपेन्द्र ओझा, आदि मौजूद रहे।

Related posts

बैरन चिट्ठी !

rktvnews

भोजपुर:किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गोठहुला में घर-घर झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:पूज्या गौरांगी गौरी का 28 अप्रैल से लभुआनी में होगा संगीतमय श्रीराम कथा।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईड़ी ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

rktvnews

Leave a Comment