RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

हैरिटेज निगम में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना शिविर 29 जुलाई तक 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण पाने का सुनहरा मौका।

जयपुर/राजस्थान 27जुलाई। अगर आप शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं व आपका ई-श्रम कार्ड या स्ट््रीट वैंडर कार्ड बना हुआ है व आपकी आयु 60 वर्ष से कम है व आपके पास आधार/जनआधार/पैन कार्ड/बैंक पास बुक है तो आप इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना के तहत हैरिटेज निगम मुख्यालय में जाकर 50 हजार तक का ब्याज मुक्त लोन पा सकते हैं।

हैरिटेज निगम महापौर मुनैश गुर्जर के निर्देश पर नगर निगम जयपुर हैरिटेज में यह शिविर आयोजित किया गया है व यह शिविर 29 जुलाई तक चलेगी ।

आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना के तहत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को 50,000/-रूपये तक का ब्याज लोन मुक्त स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के माध्यम से दिलवाया जा रहा है।

शेखावत ने बताया कि इस योजना के तहत किसी प्रकार की गारन्टी की आवश्यकता नहीं है व इस ब्याज मुक्त ऋण पर 3 महीने की मोनिटेरियम अवधि होगी व ऋण प्राप्ति के चौथे माह से 18 मासिक किश्तों में भुगतान करना होगा ।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऋण का लाभ लेने हेतु ईमित्र के माध्यम से या स्वंय अपनी एसएसओ आईडी बना कर भी आवेदन कर सकते है। शेखावत ने बताया कि हैरिटेज निगम में शिविर संचालन का कार्य उपायुक्त मुख्यालय अनिता मित्तल के निर्देशन में प्रोजेक्ट अधिकारी श्री अमित शर्मा देख रहे हैं। शिविर में काफी लोग इस योजना के तहत अनुबंध हेतु आ रहे हैं व अब तक शिविर में 135 लोग अनुबंध कर चुके हैं।

हैरिटैज महापौर गुर्जर ने पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे जरूरतमंद लोगों को इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें ।

Related posts

1857 की क्रांति के अमर सपूतों को समर्पित शौर्य दिवस समारोह 18 सितंबर को, मुख्य अतिथि होंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमिता सम्मिट आयोजित

rktvnews

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के ‘चीनी उद्योग संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment