RK TV News
खबरें
Breaking News

महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्र संघ का सम्मेलन 22 मार्च के बदले अब 31मार्च को होगा:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रसंघ का सम्मेलन 22 मार्च को 10:30 बजे दिन से महाराजा कॉलेज परिसर में आयोजित था जिसे अपरिहार्य कारणों से आगे बढ़कर 31 मार्च को कर दिया गया है। पूर्ववर्ती छात्र संघ के कार्यकारणी सदस्यों की आवश्यक बैठक पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी की राय‌ के हरि जी के हाता स्थित आवास पर 12 मार्च को संध्या समय संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो दुर्ग विजय सिंह ने किया। महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह ने अपरिहार्य कारणों से सम्मेलन को 22 मार्च से बढ़ाकर 31मार्च करने का विचार रखा। कार्यकारिणी सदस्यों की राय और अध्यक्ष की अनुमति से 31.3.24 को सम्मेलन होगा । उपस्थित सदस्यों में पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी की राय, प्राचार्य ओम प्रकाश राय,प्रो दुर्ग विजय सिंह,डा निर्मल कुमार सिंह,बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता सुदामा राय अधिवक्ता सरदार वीरेंद्र कुमार सिंह,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,अवधेश कुमार पांडे,राम कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह ,सुशील कुमार सिंह आदि थे।

Related posts

भारत-ब्रिटेन के बीच नई दिल्ली में 12वीं आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता (ईएफडी) आयोजित हुई।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल कॉलेज हिलसा में सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

भोपाल:बच्चे देश की धरोहर, इनकी प्रतिभाओं को संवारना हम सबका दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने टीईपीए में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने हेतु अपने स्विस समकक्ष के साथ बातचीत की

rktvnews

संविधान विरोधी छवि को बदलने की कवायद।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment