RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चौकीदार का सम्मान भोजपुर एसपी की प्रशासनिक दूरदर्शीता को करता है प्रमाणित!थाने के निरीक्षण के दौरान किया सम्मानित।

निरीक्षण के दौरान चौकीदार गणपत कुमार को सम्मानित करते एसपी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जुलाई। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर प्रमोद कुमार यादव के द्वारा करनामेपुर ओपी का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले चौकीदार गणपत कुमार को सम्मानित किया गया। चौकीदार को सम्मानित करना काफी सराहनीय कदम है इससे उनकी प्रशासनिक दूरदर्शिता का प्रमाण मिलता है और अपराध नियंत्रण हेतु सकारात्मक सोच को भी बल देता है। उन्होंने इसके साथ सभी पदाधिकारियों को तेजी से कांडों के निस्तारण तथा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी चौकीदारों को अपराधियों और अभियुक्तों की सूचना देने तथा अवैध शराब के विरुद्ध और ज्यादा कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।
जमीन विवाद और अन्य किसी तनाव की स्थिति में त्वरित रूप से थानाध्यक्ष और अन्य वरीय पदाधिकारियों को सूचना देने के लिए दिशानिर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर: आरा की जनता के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना एकमात्र लक्ष्य: आनंद रमन उर्फ रमन सिंह

rktvnews

दुमका:20 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026

rktvnews

सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर करे प्राथमिकी दर्ज,यथा शीघ्र उपलब्ध कराए प्राथमिकी की कॉपी: एसपी

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

डीएआरपीजी विभाग के सचिव ने विशेष अभियान 4.0 की समीक्षा के लिए जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का दौरा किया।

rktvnews

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में मॉयल ने 4.02 लाख टन मैंगनीज अयस्क का रिकॉर्ड उत्पादन किया; पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि।

rktvnews

Leave a Comment