RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

जयपुर/राजस्थान 27जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बुधवार को अलवर जिले के मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने मंत्री जूली को अपनी परिवेदनाओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। मंत्री जूली ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए अलवर व जयपुर मुख्यालय पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबन्धन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश दिए की पालनहार, विधवा पेंशन, छात्रावृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, एकलनारी एवं दिव्यांगों के लिए विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देेश्य से जनसुनवाई में ही पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये।

Related posts

पांच एकीकृत एक्वापार्कों की स्थापना की जाएगी।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी भोजपुर की दो बेटियां।

rktvnews

राजस्थान:सिंधु सम्राट दाहिर सैन के 1312 वें बलिदान दिवस पर इंदौर में सिंधी संस्थाओं ने देवनानी का किया अभिनंदन।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य्मंत्री ने 08 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment