RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड: मुख्य्मंत्री ने 08 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 03 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से लौटते ही आगामी 8 और 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अभी तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढ़ाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउंडिंग की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार मिले, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को आगे बढ़या जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एस.एस.पी. देहरादून अजय सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने सीजेआई की भावनाओं को दोहराया कि मध्यस्थता क्षेत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का वर्चस्व है जबकि अन्य योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की जाती है।

rktvnews

बक्सर:एन.सी.सी कैडेटों की ‘बी’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लाभुकों को विकास आयुक्त के कर कमलों से दिया गया चेक व स्वीकृति पत्र।

rktvnews

54वें इफ्फी में भारतीय फिल्मकार ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

डेंगू बीमारी के बढते प्रकोप को देखते हुये जिलाधिकारी वंदना ने राजकीय सुशीला तिवारी चिकित्सालय के साथ ही बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर डेंगू के उपचार के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment