RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पौधारोपण से मिलेगी जलवायु परिवर्तन से निजात-आनंद

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जुलाई।आज यूथ फाॅर सेवा व मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वीर कुंवर सिंह पार्क रमना मैदान आरा में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर यूथ फाॅर सेवा के प्रदेश संयोजक पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार ने कहा की स्वच्छता अभियान के दौरान कचड़ा से प्लास्टिक का थैला ,रैपर और पानी बोतल अलग किया गया क्योंकि पर्यावरण को प्लास्टिक बहुत नुकसान पहुँचाता हैं और मिट्टी के साथ नदी तालाब भी प्रदुषित करता हैं और लंबे समय तक गलता नहीं।हमलोग समय समय पर सार्वजनिक स्थल की सफाई करते हैं।वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन जालान ने कहा की हमलोग ऐसे अभियान को समय समय पर संयुक्त रूप से करेगें और समाजहित में स्वचछता, पौधारोपण , रक्तदान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेंगें।कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ फाॅर सेवा का सदस्य आदित्य कुमार और धन्यवाद ज्ञापन मेघा सरावगी ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी समाज आरा के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश पोद्दार ,विष्णु पुरिया,लोकेश हल्दिया,राजेंद्र पर्यावरण,मोहित जालान ,सोनु जालान ,आकाश जालान , संजय कानोड़िया मोनु जालान ,अक्षत जालान कृष्णा पोद्दार कृष्णा सरावगी ,अंकित सरावगी, अमन जालान ,सावन जालान , बादल जालान ,अभिषेक जालान ,हर्ष चुड़ीवाल,हरिश्चन्द्र शाह ,अधिवक्ता कृष्ण मोहन ठाकुर,जय कुमार,आशीष सराफ अमन सराफ,आदित्य अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related posts

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता:उपायुक्त,रामनिवास यादव

rktvnews

भोजपुर जिला भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2 जुलाई को,निबंधन 30 जून तक।

rktvnews

भोजपुर:मानव उतना पाप नही कर सकता जितनी नारायण के नाम में है शक्ति: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी और नगर परिषद अध्यक्षा द्वारा नव निर्मित डीलक्स शौचालय का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर: नवनियुक्त UDC क्लर्कों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment