RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से  अस्पताल में कामकाज बाधित।

सामुदायिक केंद्र शाहपुर में धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में कामकाज बाधित हो गया है। आशा संघ शाहपुर की अध्यक्ष किरण देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। जिससे अस्पताल का कामकाज बाधित हो गया है। आशा संघ की अध्यक्ष किरण देवी समेत आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शन करने पर उन्हें डराया, धमकाया तथ प्रताङित किया जा रहा है और एफ आई आर करने की धमकी दी जा रही है। उन लोगों ने कहा कि हम लोग इमरजेंसी, डिलीवरी या अन्य गंभीर रोगी के इलाज का विरोध नहीं कर रहे हैं। हम लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पुर्जा  बनाने का विरोध कर रहे हैं जिसके चलते हम लोगों को कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। इस अवसर पर आशा संघ की अध्यक्ष किरण देवी, रीता देवी, उषा सिंह, गोनती देवी, कमलेशी देवी, गंगोत्री देवी, माया देवी, कुसुम देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता धरना में शामिल थीं।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प!पूर्वजों के बलिदान को कभी ना भूले युवा पीढ़ी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शुगर मिल के प्रबंधकों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम।

rktvnews

Leave a Comment