RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आपराधिक तत्वों की शामत!मुहर्रम को ले बक्सर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर।

बक्सर /बिहार 22 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम से संबंधित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्धारित जुलूस के मार्ग का निरीक्षण करने एवं मानक के अनुरूप लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर और डुमरांव को जुलूस के मार्ग में पर्याप्त साफ-सफाई एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उक्त अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूस को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा साथ ही सभी जुलूस के साथ पर्याप्त संख्या में फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाएगी एवं सभी जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी।

 

Related posts

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

बिहार:पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

गायिका अनामिका वर्मा की कजरी से भाव विभोर हुए श्रोता।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

इंदौर:इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर “इम्पैक्ट विद यूथ कॉन्क्लेव” में युवाओं को प्रेरित किया।

rktvnews

Leave a Comment