RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

प्रदेश में खाद की कमी नहीं रहे: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/मध्यप्रदेश 22 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में खरीफ और आगामी रबी फसलों की तैयारी के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दूरभाष पर बात कर प्रदेश में केन्द्र सरकार से खाद की आपूर्ति का आग्रह किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में प्रदेश में खाद के समुचित प्रबंधन संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिस जिले से भी डिमांड आए, उस जिले में पर्याप्त खाद पहुँचाया जाये। केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर खाद के आवंटन की माँग की जाए। प्रदेश में खरीफ में खाद का कोटा 14 लाख मीट्रिक टन है, जिसे बढ़ाकर 16 लाख मीट्रिक टन करने की व्यवस्था की जानी है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने बैंक डकैती के पूर्व अपराधियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:पवन श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए : प्राचार्य प्रो एन पी पालित

rktvnews

मन की एकाग्रता हेतु रात्रि साधना है जरूरी।नवरात्रि पर विशेष।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment