RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

नई दिल्ली/19 जुलाई।उपभोक्ता मामलों के विभाग ने टमाटर की कीमतों में कमी के रुझान को देखते हुए एनसीसीएफ और नेफेड को 20 जुलाई, 2023 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। शुरू में एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की खुदरा बिक्री 90/- रुपये प्रति किलोग्राम पर गई थी। फिर 16 जुलाई, 2023 से इसे घटाकर 80/- रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया था। अब टमाटरों की कीमत के घटकर 70/- रुपये प्रति किलोग्राम हो जाने से उपभोक्ताओं को और भी लाभ होगा।
उल्‍लेखनीय है कि उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी, ताकि जिन प्रमुख उपभोग केंद्रों में पिछले एक महीने के दौरान खुदरा कीमतों में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई, वहां उनका एक साथ निपटान किया जा सके। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू की गई थी। 18 जुलाई, 2023 तक दोनों एजेंसियों द्वारा कुल 391 मीट्रिक टन टमाटर की खरीद की गई थी, जिनका दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के खुदरा उपभोक्ताओं के‍ लिए प्रमुख उपभोग केंद्रों में लगातार निपटान किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:”नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के हुआ आयोजन।

rktvnews

जन विश्वास महारैली में आई लाखों की भीड़ ने तेजस्वी की जनता मे बढ़ी लोकप्रियता का जगाया विश्वास:प्रदेश राजद उपाध्यक्ष लाल दास राय

rktvnews

जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा जाति आधारित गणना संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य ने किया श्रीकृष्णकी बाल लीलाओं का रहस्यमयी विवेचन।

rktvnews

डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह पर तस्करी वाले 5 करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

जिला परिषद में आयोजित हुआ राजस्थान मिशन 2030 अंतर्गत परामर्श शिविर।

rktvnews

Leave a Comment