RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन!स्लोगन लेखन तथा पर्यावरण सुरक्षा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम:डा लतिका वर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।आज स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में एईसीसी -एक के आंतरिक परीक्षा के दौरान स्लोगन लेखन, पोस्टर लेखन के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर सीएस चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में “प्रकृति का ना करो शोषण यह करती हमारा पोषण।” पेड़ पौधे हैं वरदान मत करो इनका अपमान।” का नारा लगाते छात्र-छात्राओं ने जागरूकता फैलाई।प्रो दिवाकर पांडे ,अनिल कुमार सिन्हा, निलांबुज सिंह ,अमरेंद्र नारायण भारत , डॉ शशि भूषण राय आदि ने की कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।विभागाध्यक्षा डॉक्टर लतिका वर्मा ने छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह दोनों कार्य समाज और जनहित में जरूरी है। प्रमुख उपस्थिति में डॉ मंजू सिंह, डॉक्टर लाल बाबू सिंह ,डॉ प्रियंका पाठक, स्मिता सिंह, धर्मनाथ केसरी, नीरज कुमार, सुशील कुमार दरोगा सिंह तथा छात्र-छात्राओं में निहारिका ,रितिका, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, रंजीत कुमार ,चंद्र प्रकाश पांडे, अखौरी अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, रितु कुमारी ,अलका कुमारी, निरंजन राम ,सुरभि कुमारी, महेंद्र सिंह आदि ने बहुत सहयोग किया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेंगे।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

कांवड़िये : चारा भी, शिकार भी, हथियार में बदलते औजार भी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

गढ़वा:प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों को मिली नियुक्ति, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

चतरा:जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 01 एवं 02 अगस्त को होगा आकांक्षा हाट एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment