RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 01 एवं 02 अगस्त को होगा आकांक्षा हाट एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 जुलाई।चतरा जिला मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिनांक 01 अगस्त 2025 एवं 02 अगस्त 2025 को आकांक्षा हाट तथा क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन एक भव्य कार्यक्रम के रूप में प्रस्तावित है। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा देना एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ, हस्तशिल्प व कुटीर उद्योग से जुड़े उत्पादकों एवं बड़े-बाजार विक्रेताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
विशेष रूप से जिले के प्रगतिशील किसान भी इस आयोजन में भाग लेंगे, जो चतरा की कृषि विविधता की झलक प्रस्तुत करेंगे। उनके माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक उत्पादों एवं नवाचारों की जानकारी प्रतिभागियों को मिलेगी, जिससे यह कार्यक्रम एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

विशेष आकर्षण

स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, राज्य व जिला स्तर के खरीदारों की उपस्थिति, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की ब्रांडिंग, चतरा के प्रगतिशील किसानों द्वारा कृषि उत्पादों की प्रस्तुति, लाइव प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय उत्पादों एवं किसानों का समर्थन करने की अपील की है।

Related posts

लखीसराय:बढ़ते तापमान का नहीं दिख रहा असर,महिला संवाद में महिलाओं का लग रहा जमावड़ा।

rktvnews

दरभंगा:सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आदि के साथ हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में विकास भी और विरासत भी।

rktvnews

पटना:राहुल गांधी ने पेश किए चुनावी धांधली के ठोस सबूत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:तीन गिरफ्तार अभियुक्त गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment