आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।आज स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में एईसीसी -एक के आंतरिक परीक्षा के दौरान स्लोगन लेखन, पोस्टर लेखन के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर सीएस चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में “प्रकृति का ना करो शोषण यह करती हमारा पोषण।” पेड़ पौधे हैं वरदान मत करो इनका अपमान।” का नारा लगाते छात्र-छात्राओं ने जागरूकता फैलाई।प्रो दिवाकर पांडे ,अनिल कुमार सिन्हा, निलांबुज सिंह ,अमरेंद्र नारायण भारत , डॉ शशि भूषण राय आदि ने की कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विभागाध्यक्षा डॉक्टर लतिका वर्मा ने छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह दोनों कार्य समाज और जनहित में जरूरी है। प्रमुख उपस्थिति में डॉ मंजू सिंह, डॉक्टर लाल बाबू सिंह ,डॉ प्रियंका पाठक, स्मिता सिंह, धर्मनाथ केसरी, नीरज कुमार, सुशील कुमार दरोगा सिंह तथा छात्र-छात्राओं में निहारिका ,रितिका, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, रंजीत कुमार ,चंद्र प्रकाश पांडे, अखौरी अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, रितु कुमारी ,अलका कुमारी, निरंजन राम ,सुरभि कुमारी, महेंद्र सिंह आदि ने बहुत सहयोग किया।


