RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के प्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, महाप्रबंधक एनटीपीसी, महाप्रबंधक सीसीएल, सीसीएल आम्रपाली, सीसीएल पिपरवार, सीसीएल पूर्णाडीह के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र चतरा, जिला खनन शाखा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएसआर कार्यपालक अभियंता, पेयजल, तथा जिला परिषद चतरा के अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने निगम प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।
उपायुक्त ने विशेष रूप से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण, ईटखोरी प्रखंड के 28 आदिम जनजातीय परिवारों के आवासों की मरम्मति, जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना, तथा लेयर बर्ड फार्मिंग परियोजना जैसे कार्यों के शीघ्र प्रस्ताव स्वीकृत कर उन्हें क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग समाज के कमजोर तबकों के हित में और जिले के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने निगमों के महाप्रबंधकों से अपेक्षा किया कि वे समयबद्ध योजना स्वीकृति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक जनसमुदाय को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग करेगा ताकि सीएसआर मद से जिले में ठोस विकासात्मक परिवर्तन देखने को मिल सके।

Related posts

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च: 25

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

भोजपुर:महान गायक मो. रफी की 101वीं जयंती पर हुआ फिल्म संगीत का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : विकसित भारत के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण।

rktvnews

शरद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स में ऊंची उड़ान भरी।

rktvnews

Leave a Comment