RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक – मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय से उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दिये निर्देश।

जयपुर/राजस्थान 07जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने दायित्वों का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने समारोह में आमजन की उत्साह से पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिये।
शर्मा आज शासन सचिवालय में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहीं थीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत रूप से राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग प्राथमिकता से अपने दायित्वों को पूरा करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों से समारोह के बेहतर आयोजन के लिए सुझाव भी लिए।
बैठक में संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:16 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 133 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

अब क्यूबा और राऊल कास्त्रो अमेरिका के निशाने पर!

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती।

rktvnews

भोजपुर: मोदी को मोदी सामान्य वर्ग ने बनाया जो उतारने का भी काम करेगा: सामान्य वर्ग समन्वय समिति

rktvnews

भोजपुर:वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर महिला कॉलेज में कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment