RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज:आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी द्वारा डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना स्थल का किया गया भौतिक सत्यापन।

गोपालगंज/बिहार 06 फरवरी।आज आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना स्थल का भौतिक सत्यापन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे गोपालगंज में किया गया।
गौरतलब है कि आयोग के निदेशानुसार विधानसभा वार डिस्पैच सेंटर और मतगणना स्थल का भौतिक सत्यापन किया गया। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान दल द्वारा ही ईवीएम /वीवीपीएटी मतदान केंद्रों पर मतदान हेतु जाना है। उक्त आलोक में विधानसभा वार सभी आवश्यक संसाधन और पर्याप्त स्थान को ध्यान में रखकर डिस्पैच सेंटर तथा मतगणना केंद्र का चयन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के उपरांत अंतिम रूप से चयनित डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया जाएगा।
इसके अलावा निर्वाचन संबंधी सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर उनके कार्य और दायित्वों से अवगत करा दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आयोग के निदेशानुसार सभी गतिविधियां की जा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:महिला दिवस पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

महेंद्रगढ़:दौचाना में आएगी अटल भूजल योजना से नई क्रांति।

rktvnews

रायपुर : जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी : राज्यपाल

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

rktvnews

स्वच्छोत्सव-2023-1,000 शहरों को अक्टूबर 2024 तक 3 सितारा कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्यः हरदीप एस. पुरी

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment