RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTVNEWS/.बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन सभागार में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम योग स्वयं एवं समाज के लिए करें जिस पर योग पखवाड़ा कार्यक्रम 15 जून से 21 जून तक जनपद में किए जाएंगे इसके संबंध में जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिवस का नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी बागपत होंगे। उन्होंने कहा कि भव्य स्थान को चिन्हित करते हुए योग दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम किया जाए जिसमें अधिक से अधिक लोक प्रतिभा कर सकें बी योग स्वयं एवं समाज के लिए कर अपना एक जनपद बागपत से नया संदेश दें जीवन में जितना जीना जरूरी है उतना ही योग करना भी जरूरी है योग से व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक जनपद वासी चिन्हित कार्यक्रम स्थलों पर प्रतिभाग कर सहभागी बने।
योग दिवस का शुभारंभ योग सप्ताह के प्रथम दिन 15 जून 2024 को मान्य गणों की उपस्थिति में किया जाएगा। योगाभ्यास कार्यक्रम का समय प्रतिदिन 6:00 बजे से 7:00 बजे के मध्य होगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के रूपरेखा बनाई जाए और कार्यक्रम को भव्य रूप से कराया जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी मोनिका गुप्ता ,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना समस्त अधिशासी अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:झारखंड से रजत पदक जीत लौटे संस्कृति पब्लिक स्कूल के बच्चों का किया गया सम्मान।

rktvnews

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

बक्सर:प्रकृति कुदरत का अनमोल उपहार है :डॉ. विनोद

rktvnews

राजस्थान:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट अतिथि।

rktvnews

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

24 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment