संस्थान की कंप्यूटर शिक्षा ने विद्यार्थियों को विश्व से जोड़ा: मेयर इंदु देवी
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई। 1 जुलाई दिन सोमवार को स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में बिहार सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र – छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र-वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मेयर आरा नगर निगम इंदु देवी, जिला एंप्लॉयमेंट ऑफिसर नूर अहसन एवं अनीश तिवारी, जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार एवं संजय कुमार, संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक विकास कुमार, उम्मीद ट्रस्ट के चेयरमैन नवाज शरीफ, डीआरसीसी के संजय कुमार, जैन कन्या की प्रधानाचार्या, अमीरचंद गर्ल्स हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में 2023-24 बैच के दो टॉपर रुद्र प्रताप राय और अंकिता कुमारी को लैपटॉप, छात्रवृति, शील्ड, मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । बेहतर परफॉर्मेंस अवॉर्ड 3 छात्रों को यश राज कुमार, अरिहंत जैन और सृष्टि कुंज को 10,000 रुपए का चेक, छात्रवृति, शील्ड, मोमेंट, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । 1000 छात्रों में से 50 छात्रों को कक्षा में 100% उपस्थिति के लिए बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड दिया गया।
माननीय मेयर इंदु देवी ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों का मनोबल लगातार बढ़ाने का काम करती है। जिसके लिए यह संस्था धन्यवाद की पात्र है। बच्चे ही हमारा कल के भविष्य हैं और कंप्यूटर का ज्ञान आजकल छात्रों के लिए अति आवश्यक है। बिना कंप्यूटर ज्ञान के आज के छात्र शून्य हैं। आज इस अवसर पर उम्मीद ट्रस्ट के तरफ से छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देने को लेकर छात्रों का करियर काउंसलिंग भी किया गया। उम्मीद ट्रस्ट के चेयरमैन नवाज शरीफ ने कहा कि ट्रस्ट विगत कई वर्षों से छात्रों को हायर एजुकेशन दिलाने का काम कर रहा है। हजारों छात्र ट्रस्ट से जुड़कर अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। बिहार झारखंड से बाहर छात्रों को देश के बड़े कॉलेजों में एडमिशन दिलाकर उनके फीस की पूरी जिम्मेदारी लेने का काम उम्मीद ट्रस्ट कई सालों से कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरा में डॉक्टर पीसी से उम्मीद ट्रस्ट ने हाथ मिलाया है। उम्मीद एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट ने भोजपुर जिले में 200 छात्रों को गोद लेकर पढ़ाने की घोषणा की है जिसमें डॉक्टर पीसी के सहयोग से उम्मीद ट्रस्ट आरा में बेहतरीन काम करेगा।
जिला एंप्लॉयमेंट ऑफिसर नूर अहसन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बिहार सरकार के सूचना का लाभ उठाएं एवं भविष्य में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य राधा रानी ने कहा कि यह सरकार की एक बहुत ही अच्छी योजना है जो बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य करती है जिसमें यह संस्था अपनी अहम भूमिका निभाते हुए छात्रों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
संस्था के निदेशक विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही लगातार 20 वर्षों से हमारी संस्था सफलता की सीढ़ी चढ़ते आ रही है और उम्मीद है आगे भी आप सभी इसी तरीके से हमारा समर्थन करेंगे और हौसला बढ़ाते रहेंगे ताकि हम छात्रों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करते रहें।
छात्र-छात्राओं के द्वारा स्पीच और डांस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल और खुशनुमा हो गया। मंच संचालन यूथ फॉर सेवा के आनंद कुमार, उम्मीद ट्रस्ट के समर, डॉक्टर पीसी के तनु तिवारी एवं आकांक्षा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव कुमार, अर्पिता, दुर्गावती, मृगांशी, यश, शांभवी, उम्मीद ट्रस्ट के एसोसिएट मैनेजर समर तनवीर, फजल इमरान, अरिहंत, जयगोविंद, अर्जुन, प्रत्यूष, सौरव, मुन्ना, रोहिणी, रागिनी, साक्षी, दिव्यांशु, अंकिता, कामना, काजल, रौनक, अमन, प्रिंस, किशन, रुपेश, स्वधा, सानिया सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं का अहम योगदान रहा।


