RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक संपन्न।

चतरा/झारखण्ड 29 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 के जून तिमाही का जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2023-2024 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सी.डी. रेशियों पर चर्चा, सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एसएचजी योजना, एआईएफ हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों पर चर्चा, आर.सेटी चतरा के कार्यकलापों की समीक्षा की गई।
वहीं बैठक में उप विकास आयुक्त ने छात्र छात्राओं के बेहतर पढ़ाई हेतु बैंकों द्वारा विद्यालयों में लगाए गए एजुकेशन लोन कैंप की समीक्षा करते हुए कहा प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में एजुकेशन लोन कैंप का आयोजन कर छात्र छात्राओं को लाभान्वित करें। जिससे जिले के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग मिल सके। साथ ही आगे कहा हाउस लोन पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।
ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 29.34% प्रतिशत है जिसे 35% प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया । साथ ही प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बीमित, मृतक का शतप्रतिशत क्लेम सेटल, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोला जाय ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल सके।
उप विकास आयुक्त ने जिले के प्रखंड क्षेत्रों में लगे एटीम एवं एटीम में कैस की उपलब्धता की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रौशन कुमार घिरिया, जिला अग्रणी प्रबंधक देवव्रत शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट एवं सभी बैंको के शाखा प्रबंधक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की झलकियां साझा की।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने प्रत्यक्ष शल्य-चिकित्सकीय प्रदर्शनों के साथ ‘सौश्रुतम् 2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मृदा स्वास्थ्य के लिए वैकल्पिक पोषक प्रणालियों को बढ़ावा देने पर एक कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment