RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान रोङेबाजी में दो घायल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुए मारपीट एवं रोङेबाजी में दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में ऋषभ सोनार और अमन सिंह शामिल हैं। रोङेबाजी और झड़प में अन्य लोगों के भी मामूली रूप से जख्मी होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, एसआई संजीव कुमार, शैलेश कुमार, एएसआई राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह और बिहिया इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार रोङेबाजी और झड़प में मुख्य पार्षद जुगनू देवी के समर्थक बताये जाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल ऋषभ सोनार पूर्व मुख्य पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है जो कुछ दिन पहले ही बेल पर जेल से आया है। बनाही रोड स्थित पूजा समिति द्वारा रखे गये प्रतिमा को विसर्जन के लिए पूजा समिति के लोग लेकर जा रहे थे। पूजा समिति के लोग प्रतिमा को लेकर नाच और गा रहे थे तथा अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। जैसे ही प्रतिमा के साथ जुलूस टेढी गली मोड़ के पास पहुॅचा तभी मुख्य पार्षद समर्थक प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल ऋषभ सोनार, अमन सिंह सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट एवं रोङेबाजी करने लगे। अगर पुलिस घटनास्थल पर तैनात नहीं होती तो किसी भी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात और छानबीन कर रही है।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा आज राज्य भर के विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

सुरेश पटवा की पुस्तक “हिंदू प्रतिरोध गाथा” लोकार्पित ।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में मनाई गई कुंवर सिंह की जयंती।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

rktvnews

एंडोमेट्रिओसिस के बढ़ते मामले बन सकते हैं प्रेगनेंसी में रुकावट का कारण, कैसे करें समाधान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment