RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:होम गार्ड बहाली को लेकर तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 मार्च।जिले में आगामी 1 अप्रैल से आयोजित होने वाली होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए।
इस अवसर पर बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

समता पार्टी की जातिय जन गणना विरोधी मशाल बुझ गई ।

rktvnews

भोजपुर जिले को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाना है लक्ष्य : कुमारी सुनीता सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

झारखंड:स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर नए मतदाताओं के साथ कॉफी विथ डीसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

आरा रेल थाना ने कुल्हड़ीया स्टेशन से ट्रेन से गिर मृत व्यक्ति का शव किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment